जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान स्तर पर डायट में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं की खेलकूंद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है। प्रतियोगिताओं में शटल रन, 50 मीटर दौड़, कैरम, शतरंज व योग प्रतियोगिताएं शामिल रही।
कस्बा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन क्रीड़ा प्रभारी अरूण कुमार के द्वारा कराया गया। प्रतियोगिताओं में सबसे पहले शटल रन बालक वर्ग का आयोजन किया गया जिसमें डी0एल0एड0 2022 बैच के पुष्पेन्द्र के द्वारा बाजी मारी, शटल रन बालिका वर्ग में डीएलएड 2023 बैच की कार्तिका देवी प्रथम रहीं, बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में डीएलएड 2022 बैच के सुप्रीत, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में डीएलएड 2023 बैच के रश्मि देवी प्रथम रहीं, बालक वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में 2022 बैच विशाल कनौजिया प्रथम, बालिका वर्ग कैरम में निधि गौतम प्रथम रहीं, शतरंज बालक वर्ग में 2022 बैच के हर्षित ने बाजी मारी तो वहीं बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता में डीएलएड 2022 बैच की आकांक्षा ने परचम लहराया, योग प्रतियोगिता बालक वर्ग की प्रतियोगिता में 2023 बैच संदीप कुमार एवं बालिका वर्ग की योग प्रतियोगिता में 2023 बैच की साक्षी कमल प्रथम रहीं।
प्रतियोगिता के दौरान डायट प्रवक्ता डॉ प्राची शर्मा, डॉ जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी, विनीता प्रकाश, विपिन कुमार शांत आदि मौजूद रहे